Breaking News

PM मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर ने बिटक्वॉइन की मांग की

 PM मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर ने बिटक्वॉइन की मांग की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक हो गया है. हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की. हालांकि तुरंत बाद में बोगस ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए. 

पीएम मोदी की फाइल फोटो

पीएम मोदी की फाइल फोटो

पीएम मोदी की फाइल फोटो

aajtak.in

aajtak.in

नई दिल्ली,

03 सितंबर 2020,

(अपडेटेड 03 सितंबर 2020, 5:13 AM IST)

स्टोरी हाइलाइट्स

बाद में बोगस ट्वीट्स डिलीट किए गएहैकर ने ट्वीट में बिटक्वॉइन की मांग कीहैकर ने अपने ग्रुप का नाम जॉन विक बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक हो गया है. हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की. हालांकि तुरंत बाद में बोगस ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए. 


प्रधानमंत्री की पर्सनल वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी से जुड़े ट्वीट किए गए. टि्वटर अकाउंट पर एक मैसेज में लिखा गया, मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें.



एक और ट्वीट में हैकर ने लिखा, यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक कर लिया है. हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है. हालांकि अब ये बोगस ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं.


बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का जो वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट है, उसके 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. 


हैकर ग्रुप का नाम जॉन विक है. 30 अगस्त को साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबल ने दावा किया था कि जॉन विक ग्रुप का ही पेटीएम मॉल के डेटा चोरी में हाथ था. पेटीएम मॉल यूनीकॉर्न पेटीएम की ई-कॉमर्स कंपनी है.साइबल ने दावा किया था कि इस हैकर ग्रुप ने फिरौती की मांग की थी. हालांकि पीटीएम ने कहा कि जांच के दौरान डेटा में सेंधमारी जैसी कोई घटना नहीं हुई थी.


जुलाई महीने में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें वॉरेन बफेट, जेफ बेजॉस, बराक ओबामा, जो बिडेन, बिल गेट्स और एलॉन मस्क समेत कई बड़ी हस्तियों के टि्वटर अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई थी. इन लोगों के ट्विटर अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी से जुड़े पोस्ट किए गए थे.


ये भी पढ़ें

पुलिस को बयान, डॉक्टर का पर्चा, 2013 का अटैक...हर बात पर आई, सुशांत के पिता के वकील की सफाई!

Exclusive: बॉलीवुड का रीयल लाइफ 'दम मारो दम', इनसाइडर्स ने किया मायानगरी में ड्रग्स की महामारी का खुलासा

चीन का डबल फेस, लद्दाख में गुस्ताखी के बाद संयुक्त राष्ट्र में कहा- हम उकसाते नहीं

 



TAGS:

TWITTER ACCOUNT

PM MODI

PERSONAL WEBSITE

HACKERS

POST A COMMENT

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें डाउनलोड करें



How Siemens' new approach helps the company focus.

Siemens

|

Sponsored

यह चीज एक रात में पेट की 13 कि चर्बी उड़ा देगी! बस सोते समय खाएँ...

Natural Health Care

|

Sponsored

1 Cr Term Plan + Monthly Income @ 490/month*. Get a Quote!

Term Life Insurance - Get Quote

|

Sponsored


No comments