हाथरस मामला: स्मृति ईरानी ने कहा, 'कांग्रेस को न्याय नहीं, राजनीति चाहिए'
हाथरस मामले पर टिप्पणी करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी की मंशा पर सवाल उठाया है.
शनिवार को प्रेस से बात करते हुए ईरानी ने कहा कि "जनता यह समझती है कि उनकी (राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी) हाथरस की तरफ कूच राजनीति के लिए हैं, पीड़िता के परिवार को इंसाफ़ दिलाने के लिए नहीं."
स्मृति ईरानी की ओर से हाथरस मामले पर यह पहली टिप्पणी है. शुक्रवार को यह सवाल उठा था कि महिला केंद्रीय मंत्री और महिलाओं के मुद्दों पर मुखर रहीं स्मृति ईरानी ने हाथरस मामले पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं की.
इससे पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा यह सूचना दी गई थी कि 'राहुल गांधी, अपनी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शनिवार को एक बार फिर हाथरस जाने की कोशिश करेंगे क्योंकि वे पीड़िता के परिवार से मुलाक़ात करना चाहते हैं और उनका पक्ष जानना चाहते हैं.'
No comments