हाथरस कांडः पीड़िता की मां बोली- दलित की बेटी है तो ऐसे मामला दबाएंगे डीएम-एसपी?
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई निर्भया के लिए पूरे देश में आवाज उठ रही है. यूपी सरकार ने इस केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की घटना के बाद आक्रोश है. बीती रात पुलिस ने जबरन पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया, जिसपर परिवारवालों और गांववालों ने गुस्सा जताया है. अब बुधवार को स्थानीय सांसद राजवीर सिंह दिलेर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. लेकिन यहां पीड़िता की मां का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने डीएम-एसपी पर आरोप लगाए.
बुधवार को पीड़िता की मां ने कहा कि हमें हमारी बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया गया. उन्होंने कहा कि डीएम और एसपी साहब आए थे, वो कह रहे हैं कि बेटी की हड्डी नहीं टूटी और उसे चोट नहीं लगी है. ये झूठ बोल रहे हैं और हर मसले पर गलत बयान दे रहे हैं.
पीड़िता की मां ने कहा कि क्या अगर उनकी बेटी के साथ ऐसा होगा तो वो बर्दाश्त करेंगे, अब दलित की बेटी है तो फिर इस तरह मामले को दबा रहे हैं.
यहां पहुंचे स्थानीय सांसद ने कहा कि हम परिवार के साथ हैं. हमें भी यहां पर आने नहीं दिया जा रहा था, क्योंकि मामला गंभीर है. हम परिवार के साथ हैं और दोषियों पर कार्रवाई होगी.

No comments