Breaking News

Haryana | Lockdown में इंसानियत शर्मसार, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बहू व पोते ने पीटकर घर से निकाला

 



हिसार. हांसी में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच भाटला गांव में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बहू व पोते से पीटकर घर से निकाल दिया. रोती हुई बुजुर्ग महिला घंटों तक गली में पड़ी रही तो ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर दिया. जिसके बाद एसपी के संज्ञान में मामला पहुंचा और पुलिस ने एक्शन लेते हुए अपनी बुजुर्ग सास के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटला गांव निवासी 90 वर्षीय रजनी देवी के दो बेटे हैं जिनमें से एक का देहांत हो चुका है और एक दिल्ली में रहता है जो रेलवे से रिटायर्ड है. बुजुर्ग महिला गांव में ही अपनी बड़ी बहू के पास रहती है. आरोप है कि बुजुर्ग महिला के साथ कई बार मारपीट की जाती है. मंगलवार को उस समय अत्याचार की इंतेहा हो गई जब लॉकडाउन के बीच ही बुजुर्ग महिला को बुरी तरह पीटकर उसकी चारपाई व कपड़ों से भरे बैग के साथ घर से निकाल दिया. बुजुर्ग महिला घंटों तक रोते बिलखते हुए गली में पड़ी रही. आखिर कुछ ग्रामीण युवक आगे आए और बुजुर्ग की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी. वीडियो पुलिस के संज्ञान में पहुंचते ही एसपी ने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जिसके बाद भाटला चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे को तलब किया गया. भाटला चौकी इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि फिलहाल बुजुर्ग महिला बड़े बेटे के पास है और आरोपित महिला संतरा व उसके बेटे रिंकू के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 34 के तहत एफआइआर दर्ज कर ली गई है. A brand new hub for all viral videos from News18 Hindi. A page to keep you posted about all that bizarre, unusual, unique & quirky things happening around you in the easiest of explainer videos. Watch all videos on your phone at just one click.

No comments