इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट ऑफर | Big Billion Days 2020 Offer
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Flipkart Big Billion Days 2020
की घोषणा हो गई है और लोगों को इस सेल का बेसब्री से इंतजार है। यह सेल 16
अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगी। इस बीच आप कई शानदार
स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, Flipkart
ने अभी तक कई डील्स का खुलासा नहीं किया है और इसके लिए आपको सेल शुरू होने
का इंतजार करना होगा। लेकिन Flipkart की वेबसाइट पर कुछ स्मार्टफोन के
बारे में जानकारी जरूर दी गई है जो कि बेहद ही कम कीमत में उपलब्ध होने
वाले हैं। आज हम ऐसे में 5 स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं।
Motorola Razr (2019)
इस स्मार्टफोन को Flipkart Big Billion Days सेल में लगभग 40,000 रुपये
के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन सेल में 84,999 रुपये
की कीमत के साथ लिस्टेड है। जबकि इसकी ओरिजनल कीमत 1,24,999 रुपये है। आप
इसे नॉयर ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। यह कंपनी का क्लैमशैल डिजाइन
वाला फोल्डेबल फोन है और यूजर्स इसमें ड्यूल स्क्रीन का आनंद ले सकते हैं।
LG G8X
अगर आप ड्यूल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन LG G8X खरीदना चाहते हैं तो इस सेल में आपको यह बेहद ही कम कीमत में मिलेगा। इस स्मार्टफोन की ओरिजनल कीमत 54,990 रुपये है और आप Flipkart Big Billion Days सेल में इसे केवल 20,000 रुपये में खरीद सकेंगे। इस स्मार्टफोन पर सीधे 35,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में मेन डिस्प्ले के साथ ही एक डिटेचेबल सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का इस्तेमाल नोटिफिकेशन, डेट, टाइम और बैटरी लाइफ की जानकारी के लिए किया जा सकेगा।
Samsung Galaxy F41
Samsung Galaxy F41 को पिछले दिनों ही भारत में लॉन्च किया गया है लेकिन इस स्मार्टफोन की पहली सेल Flipkart Big Billion Days में 16 अक्टूबर को आयोजित होगी। जहां इस स्मार्टफोन पर सीधे 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद कस्टमर्स इस स्मार्टफोन को 17,999 रुपये के बजाय 16,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यह दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

No comments